बरेली: बरेली में पुलिस से भिड़ना पड़ा भारी, भोजीपुरा में पुलिसकर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जटौआ गांव में पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को पुलिस टीम सम्मन और नोटिस तामील कराने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान सड़क पर कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब बीच-बचाव किया तो आरोप