सादाबाद: सादाबाद में दो दुर्घटनाओं में तीन लोग हुए घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, एक को किया गया रेफर
गीगला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें दो युवक घायल हो गए। वही सुनील कुमार सादाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरी जिस वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया