सिंगरौली: पुलिस ने ग्राम जमगडी के बरौना टोला के नाला से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक फरार
सरई पुलिस ने ग्राम जमगड़ी के बरौना टोला के नाला से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है और चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध खान एवं खनिज एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।