सिंगरौली: कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो आया था सामने
कार में हाथ रखने के विवाद को लेकर कार चालक ने 3 लोगों को कुचलने का किया प्रयास। घटना का लाइव वीडियो आया सामने मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो सामने आया है जहां एक मामूली विवाद कार में हाथ रखने के विवाद को लेकर 3 युवकों से कार चालक की कहा सुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर कार चालक दो अपने और साथियों को साथ में लेकर सड़क में खड़े तीनों युवकों पर हत्या करने के उद्देश्य से कार से जोरदार टक्कर मारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307 हत्या का प्रयास का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।