शिवपुरी नगर: जनगणना 2027 को लेकर शिवपुरी प्रशासन सख्त, अधिकारियों के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक
जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर शिवपुरी जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आज गुरुवार शाम 5 बजे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 30 दिन की अवधि में पूरा किया जाएगा।