दतिया: गोरा कोटरा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया सम्मानित
Datia, Datia | May 31, 2026 ग्राम पंचायत गोरा कोटरा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजा महाराज मंदिर, रेलवे फाटक के पास कोटरा में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा रहे। उन्होंने 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 23 छात्राओं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया.