Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

कार के बोनट पर चढ़कर तोड़े कार के शीशे महिला बैठी अंदर करती रही रिक्वेस्ट...... . . . . . #awaazharyanaki #yamunanagar #HaryanaNews

Haryana, India | Jul 15, 2026

MORE NEWS

भारत- अमेरिका ट्रेड डिल के विरोध मे किसानों ने पानीपत मे सौपा ज्ञापन, जानिए क्या है पुरा मामला

भारत- अमेरिका ट्रेड डिल के विरोध मे किसानों ने पानीपत मे सौपा ज्ञापन, जानिए क्या है पुरा मामला

Israna, Panipat | Jul 15, 2026

पानीपत पुलिस 
14 जुलाई 2026

*फैक्टरी से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने के और दो आरोपी गिरफ्तार*

*26 हजार 930 रूपए व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद*

पानीपत, 14 जुलाई ( ) सीआईए वन पुलिस ने थाना सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी से प्रिटिंग स्क्रीन चोरी की वारदात में शामिल फरार और दो आरापियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के बल्हेडा गांव निवासी सोहेल व क्यूब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सनौली रोड पर छाजपुर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने दोनों साथी आरोपी सलमान उर्फ लुक्का और मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने फैक्टरी से चोरी 46 प्रिंटिंग स्क्रीन राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को 40 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खोने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से बची 26 हजार 930 रूपए की नकदी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर मंगलवार को आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को रिमांड अवधी पूरी होने पर तथा आरोपी सोहेल व कयूब को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। 

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस ने बीते शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी क्यूब व सोहेल के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकारा था। आरोपियों ने 19 जून की रात सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी की दिवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी की थी। चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन पुत्र जोगिंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पानीपत पुलिस 14 जुलाई 2026 *फैक्टरी से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने के और दो आरोपी गिरफ्तार* *26 हजार 930 रूपए व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद* पानीपत, 14 जुलाई ( ) सीआईए वन पुलिस ने थाना सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी से प्रिटिंग स्क्रीन चोरी की वारदात में शामिल फरार और दो आरापियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के बल्हेडा गांव निवासी सोहेल व क्यूब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सनौली रोड पर छाजपुर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने दोनों साथी आरोपी सलमान उर्फ लुक्का और मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने फैक्टरी से चोरी 46 प्रिंटिंग स्क्रीन राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को 40 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खोने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से बची 26 हजार 930 रूपए की नकदी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर मंगलवार को आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को रिमांड अवधी पूरी होने पर तथा आरोपी सोहेल व कयूब को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस ने बीते शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी क्यूब व सोहेल के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकारा था। आरोपियों ने 19 जून की रात सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी की दिवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी की थी। चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन पुत्र जोगिंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Israna, Panipat | Jul 15, 2026

पानीपत पुलिस
14 जुलाई 2026

*दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार*

*रंजिश में फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम*

पानीपत, 14 जुलाई ( ) सीआईए टू पुलिस ने समालखा की प्रीतमपुरा कॉलोनी में खाली प्लाट में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना पर हुई जानलेवा हमले की वारदात का पर्दाफास कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव लाला महमदपुर मेरठ यूपी हाल कालीरमन पाना निवासी गोविंदा के रूप में हुई है।
 
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी गोविंदा को 70 माइल स्टोन ढ़ाबा के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने साथी आरोपी कालीरमन पाना निवासी सुमित उर्फ कमांडो के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह समालखा में पेंटर का काम करता है, और उसकी सुमित उर्फ कमांडो से साथ काफी समय से दोस्ती है। सुमित की प्रदीप उर्फ मोना के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते 1 जुलाई की रात सुमित ने उसको प्रदीप उर्फ मोना को मजा चखाने की बात कही। दोनों बाइक पर सवार होकर प्रीतमपुरा कॉलोनी पहुंचे, जहा प्रदीप अपने तीन दोस्तों के साथ एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। दोनों ने पहले प्रदीप उर्फ मोना के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। इसी दौरान सुमित ने पिस्तौल निकालकर प्रदीप पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजमा देने के बाद वे दोनों मौके से फरार हो गए।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस ने आरोपी गोविंदा को मंगलवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी सुमित उर्फ कमांडो भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

*यह है मामला;* 
समालखा चौकी में बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अपने तीन दोस्त साहिल खान, ओम सिंह व सूरज के साथ प्रीतमपुरा कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक वहा आए और पूछा तुम में से मोना कोन है। दोस्त साहिल के उसकी तरफ इशारा करते ही दोनों युवकों ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके कंधे के पीछे लगी, वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा बड़ा भाई संदीप और उसके मां कृष्णा इलाज के लिए समालखा सरकारी अस्पताल लेकर पहूंचे। जहा डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना समालखा में प्रदीप उर्फ मोना की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पानीपत पुलिस 14 जुलाई 2026 *दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार* *रंजिश में फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम* पानीपत, 14 जुलाई ( ) सीआईए टू पुलिस ने समालखा की प्रीतमपुरा कॉलोनी में खाली प्लाट में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना पर हुई जानलेवा हमले की वारदात का पर्दाफास कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव लाला महमदपुर मेरठ यूपी हाल कालीरमन पाना निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी गोविंदा को 70 माइल स्टोन ढ़ाबा के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने साथी आरोपी कालीरमन पाना निवासी सुमित उर्फ कमांडो के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह समालखा में पेंटर का काम करता है, और उसकी सुमित उर्फ कमांडो से साथ काफी समय से दोस्ती है। सुमित की प्रदीप उर्फ मोना के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते 1 जुलाई की रात सुमित ने उसको प्रदीप उर्फ मोना को मजा चखाने की बात कही। दोनों बाइक पर सवार होकर प्रीतमपुरा कॉलोनी पहुंचे, जहा प्रदीप अपने तीन दोस्तों के साथ एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। दोनों ने पहले प्रदीप उर्फ मोना के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। इसी दौरान सुमित ने पिस्तौल निकालकर प्रदीप पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजमा देने के बाद वे दोनों मौके से फरार हो गए। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस ने आरोपी गोविंदा को मंगलवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी सुमित उर्फ कमांडो भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। *यह है मामला;* समालखा चौकी में बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अपने तीन दोस्त साहिल खान, ओम सिंह व सूरज के साथ प्रीतमपुरा कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक वहा आए और पूछा तुम में से मोना कोन है। दोस्त साहिल के उसकी तरफ इशारा करते ही दोनों युवकों ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके कंधे के पीछे लगी, वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा बड़ा भाई संदीप और उसके मां कृष्णा इलाज के लिए समालखा सरकारी अस्पताल लेकर पहूंचे। जहा डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना समालखा में प्रदीप उर्फ मोना की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Israna, Panipat | Jul 15, 2026

अहर सीएचसी पर कार्यरत फार्मेसी ओफिसर पर दवाई ना देने के आरोप, विडियों वायरल, CMO के संज्ञान मे पहुंचा मामला

अहर सीएचसी पर कार्यरत फार्मेसी ओफिसर पर दवाई ना देने के आरोप, विडियों वायरल, CMO के संज्ञान मे पहुंचा मामला

Israna, Panipat | Jul 14, 2026

*नशे को समाप्त करने के लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ*

*नशा मुक्त को जन आंदोलन बनाने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए ठोस निर्देश*

*पानीपत में नशे के खिलाफ निर्णायक पहल, उपायुक्त बोले—हर व्यक्ति बने अभियान का सहभागी*

*सामाजिक संस्थाओं की पहल को उपायुक्त का समर्थन, नशा मुक्ति अभियान होगा जमीनी स्तर पर लागू*

पानीपत, 13 जुलाई। हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को जिले में जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सोमवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात कर अभियान को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने का आग्रह किया।

    उपायुक्त ने डॉ हरीश ने प्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। संस्थाओं की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट संदीप जिंदल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में पानीपत से लगभग 50 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की थी। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण और समाज की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

    संदीप जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण सुझाव प्रमुख रूप से सामने आए। पहला, प्रत्येक वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान, निगरानी और जनसंपर्क को प्रभावी बनाया जा सके। दूसरा, इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे प्रतिनिधिमंडल के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उनके उत्साह और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने इसके लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की जाए तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर संचालित किया जाए। साथ ही स्थानीय समितियों के गठन, विद्यालयों और कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियों तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया।

  उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि 21 जुलाई को आर्य कॉलेज सभागार में नशा मुक्त हरियाणा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उस दिन पौधारोपण भी होगा। उपायुक्त ने कहा कि केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य से जुड़ा संकल्प है। जब तक प्रत्येक नागरिक इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक अपेक्षित सफलता संभव नहीं है। प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाएगा तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

*नशे को समाप्त करने के लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ* *नशा मुक्त को जन आंदोलन बनाने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए ठोस निर्देश* *पानीपत में नशे के खिलाफ निर्णायक पहल, उपायुक्त बोले—हर व्यक्ति बने अभियान का सहभागी* *सामाजिक संस्थाओं की पहल को उपायुक्त का समर्थन, नशा मुक्ति अभियान होगा जमीनी स्तर पर लागू* पानीपत, 13 जुलाई। हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को जिले में जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सोमवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात कर अभियान को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने डॉ हरीश ने प्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। संस्थाओं की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट संदीप जिंदल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में पानीपत से लगभग 50 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की थी। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण और समाज की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। संदीप जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण सुझाव प्रमुख रूप से सामने आए। पहला, प्रत्येक वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान, निगरानी और जनसंपर्क को प्रभावी बनाया जा सके। दूसरा, इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे प्रतिनिधिमंडल के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उनके उत्साह और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने इसके लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की जाए तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर संचालित किया जाए। साथ ही स्थानीय समितियों के गठन, विद्यालयों और कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियों तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि 21 जुलाई को आर्य कॉलेज सभागार में नशा मुक्त हरियाणा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उस दिन पौधारोपण भी होगा। उपायुक्त ने कहा कि केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य से जुड़ा संकल्प है। जब तक प्रत्येक नागरिक इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक अपेक्षित सफलता संभव नहीं है। प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाएगा तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Israna, Panipat | Jul 13, 2026