चूरू: पहलगाम नरसंहार के खिलाफ मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल तक निकाला गया केंडल मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ की गई नारेबाजी
Churu, Churu | Apr 26, 2025 जम्मु कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा किये गए नरसंहार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। चूरू में शनिवार देर शाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज व राजकीय भरतिया अस्पताल प्रशासन की ओर से केंडल मार्च निकाला गया। मेडिकल कॉलेज से राजकीय भरतिया अस्पताल तक निकाले गए इस केंडल मार्च की अगुवाई मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार ने की।