चूरू: पुलिस लाइन चुरू में 2 साल में तैयार होगा नया कोर्ट भवन, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के न्यायाधिपति ने किया शिलान्यास
Churu, Churu | Apr 26, 2025 चूरू के पुलिस लाइन में करीब 2 साल में नया कोर्ट भवन बनकर तैयार हो जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग और कुलदीप माथुर ने शनिवार को पुलिस लाइन में नये कोर्ट भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने यहां भूमि पूजन कर नीव का पत्थर रखा। इससे पहले न्यायाधिपति ने शहर के अग्रसेन नगर स्थित बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण किया।