कवर्धा: सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सेमरहा गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना के 19 दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदुर अंतर्गत ग्राम सेमरहा के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए 19 लोगों के आज दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सम्मिलित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दिया।