कवर्धा: मतगणना दिवस के दिन सुबह 07 बजे खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम,सुबह 08 बजे काउंटिंग होगी प्रारंभ कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा 04 जून को राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा कवर्धा और पंडरिया विधानसभा के लिए सुबह 07 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी वह बीच-बीच में मतगणना की प्रक्रिया का अनाउंसमेंट कर मीडिया को जानकारी दी जाएगी।