हरिद्वार: राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गिनाई उपलब्धियां
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल आगामी 9 नवंबर को पूरे हो रहे हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद बुधवार दोपहर 2:30 बजे देवपुरा स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने केवल अपने मुख्यमंत्रित्व काल की ही उपलब्धियां गिनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और पहाड़ों से पलायन भी काम हुआ है।