हरिद्वार: नाथ नगर में दुकान के बाहर से चुराए गए गीजर और मिक्सी, पुलिस ने नहर पटरी से चोर को किया गिरफ्तार, माल बरामद
हरिद्वार के नाथ नगर में दुकान के बाहर से एक शातिर चोर ने दो गीजर और एक मिक्सी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी चोर को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम आकाश है जो देहरादून का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया। आरोपी नशे का आदि है और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात की