हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर की पौड़ी पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर की पौड़ी पर भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां आस्था का समंदर नजर आया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटा गया था। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। लोगों ने गंगा स्नान कर दान किया। इस दौरान सीसीटीवी से मेला क्षेत्र पर नजर रखी गई। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा।