हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, हाइवे पर लगा जाम, वाहन रेंगकर चलते नजर आए
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। हर की पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जहां हरिद्वार की सभी पार्किंग पैक हो गई वही हाईवे पर वाहनों से लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किएहै