सुल्तानपुर: सुलतानपुर:सिरातुल मुस्तकीम डिग्री कॉलेज लोलेपुर में वितरित हुआ स्मार्टफोन,स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
सुलतानपुर शहर में मौजूद सिरातुल मुस्तकीम डिग्री कालेज लोलेपुर में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के प्रबंधक मो.सलीम सेठ रहे। प्रबंधक ने स्मार्टफोन वितरण स्कीम की खुले मन से तारीफ की।उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से विकसित करने और स्वरोजगार को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार की जो मंशा है वह काबिले तारीफ है।