सुल्तानपुर: विनोबापुर में प्रशासन की सख्ती के बाद बैकफुट पर आए भाजपा नेता, अवैध कब्जा की हुई जमीन से हटने लगी बाउंड्री वाल
कोतवाली नगर के विनोबापूरी में प्रशासन की सख्ती पर बैकफुट पर आए भाजपा नेता प्रियंक पांडेय। अवैध कब्जा की हुई जमीन से रेडीमेड बाउंड्री वॉल हटने लगी है। तहसीलदार सदर केपी सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बाउंड्री हटाने का आदेश दिया था। नगर पालिका सभासदों की शिकायत पर मेनका गांधी ने प्रकरण को संज्ञान लिया था।