सुल्तानपुर: शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद समाज सेवा समिति के 19 पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
मंगलवार को बस स्टेशन स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां एक विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में संस्था के 19 पदाधिकारीयों द्वारा रक्तदान महादान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के CMS आदि ने किया।