चरखी दादरी: दादरी-झज्जर मार्ग पर पुलिस ने 118 वाहनों की रातभर जांच, 5 संदिग्धों से पूछताछ
चरखी दादरी पुलिस ने दादरी-झज्जर मार्ग पर नाका इमलोटा पर पूरी रात चलाया सघन चेकिंग अभियान। 118 वाहन रुकवाए, 5 चालान काटे और 5 संदिग्धों से पूछताछ की। डीएसपी साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने सतर्कता जारी रखने का आश्वासन दिया।