राजनांदगांव: शहर के गांधी सभागृह से विभिन्न मार्गो से होते हुए राष्ट्र सेविका समिति द्वारा किया गया पथ संचलन का आयोजन
राजनांदगांव शहर के गांधी सभागृह से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से राष्ट्र सेविका समिति द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शौर्य साहस का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में स्वयं सेविकाएं शहर के मार्गों पर कदमताल करते हुए नजर आई।इस दौरान बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की स्वयं सेविकाएं ने शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पथ संचलन किया।