मध्य प्रदेश के जबलपुर (माढ़ोताल) से अपराध के खिलाफ पुलिस का एक बड़ा और कड़ा एक्शन सामने आया है। करमेता इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित चौबे से 1 लाख रुपये की रंगदारी न मिलने पर बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले मुख्य बदमाशों में से एक, 'मुन्नी उर्फ मोहित' को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला जहाँ उसने बम फेंककर खौफ पैदा किया था। सरेराह जुलूस निकलते ही बदमाश की सारी हेकड़ी हवा हो गई और वह हाथ जोड़कर उठक-बैठक लगाता नजर आया। माढ़ोताल थाना पुलिस की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
इस मामले में पुलिस तत्परता दिखाते हुए 3 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 'मुन्नी' की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की टीमें फरार मुख्य आरोपी सौरभ यादव की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
#JabalpurCrime #MPPolice #Action #ZeroTolerance #JabalpurPolice #LawAndOrder #CrimeNews #MadhyaPradesh #FatafatNews