गढ़मुक्तेश्वर: गांव झड़ीना के पास चैकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव झड़ीना के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश सुरेंद्र और इस्लाम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए दो कुंतल तार, 1 तमंचा व कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है।