गढ़मुक्तेश्वर: आगामी गंगा दशहरा पर्व की दृष्टिगत ब्रजघाट का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण।
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया। आपको बता दें गंगा दशहरा पर बृजघाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया एवं तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।