गढ़मुक्तेश्वर: न्यायालय ने वर्ष 2021 में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया अर्थदंड
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में वर्ष 2021 में नाबालिक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को हापुड़ न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही अभियुक्त को न्यायालय ने 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाकर दंडित किया है।