गढ़मुक्तेश्वर: गांव चांदनेर मार्ग से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 23 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव चांदनी मार्ग से चेकिंग के दौरान बुधवार को एक शराब तस्कर अजय पुत्र बबली को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी शराब के 23 पव्वे बरामद किए हैं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की है।