गढ़मुक्तेश्वर: गांव खेड़ा तिराहे के पास से पुलिस ने घटना करने की फिराक में घूम रहे एक अभियुक्त को 315 बोर के तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने SP के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांव खेड़ा तिराहे के पास से घटना करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त शोएब को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।