तिर्वा: गढ़िया पाह विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने किया, जल्द संचालन के दिए निर्देश
Tirwa, Kannauj | Nov 4, 2026 कन्नौज। प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तिर्वा के ग्राम गढ़िया पाह स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति और विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।