पाटन: ग्राम नीची में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद में हुई थी हत्या
Patan, Jabalpur | Apr 30, 2026 नूनसर पुलिस चौकी के ग्राम नीची में युवक की हत्या करने वाली तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने गुरुवार सुबह 11:00 बताया कि आरोपी अनिकेत पटेलअभिषेक पटेल और पारस पटेल ने मनीष नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी थी जिसके बाद तीनों आरोपी फरार थे नूनसर पुलिस की सक्रियता से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।