मुरैना नगर: कामदगिरी कॉम्प्लेक्स में शटर खोलते समय चोर ₹16,000 से अधिक रुपए लेकर हुआ फरार, वीडियो वायरल
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा की छितरिया गली में रहने वाला दुकानदार रोजाना की तरह कामदगिरी कॉम्प्लेक्स में सुबह दुकान खोलते समय थैले से एक अज्ञात चोर 16 हजार 500 रुपए नगद चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज एवं आवेदन कोतवाली पुलिस को दिया है। वीडियो आज शाम से तेजी से वायरल हो रहा है।