मुरैना नगर: जौरा खुर्द में दो मंजिला मकान से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के जौरा खुर्द में रहने वाला युवक आज अपने घर की दो मंजिला मकान के छज्जे पर कुछ काम कर रहा था।तभी अचानक पैर फिसला और नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया।मौक़े पर मौजूद मोहल्ले और परिजन तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ डियूटी पर उपस्थिति डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।