मुरैना नगर: आजाद नगर में पत्नी के नाक-कान काटने के आरोपी पति को पुलिस ने मौके पर ले जाकर हथियार बरामद किया
आजाद नगर में रविवार सोमवार की रात सूरत से लौटे पति ने चरित्र संदेह के चलते धारदार हथियार से अपनी पत्नी की नाक कान काट डाले और हाथ पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया।महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।आज आरोपी पति को मौक़े पर ले जाकर छुपाये गए हथियार हंसिया को बरामद कर लिया है।