मुरैना नगर: आमपुरा में पति ने पत्नी को पीटा, पड़ोसियों ने बचाया, थाने में शिकायत दर्ज
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा की भगत सिंह गली में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।तभी पडोसी महिलाओं ने महिला को बचाया और आज दोपहर थाने लेकर आये जहाँ पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है की महिला के पति की मौत के बाद देवर के साथ शादी हुई थी।