मुरैना नगर: अग्रवाल सेवा सदन में प्रेस वार्ता: 2 मई को विशाल आंदोलन और रैली की जानकारी दी गई
अग्रवाल सेवा सदन में बसपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में बताया की सबका साथ,सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते गरीब-दलित वर्ग के लोग परेशान है।हत्या,डकैती,लूट व गोलीबारी को घटनाएं आम बात हो गई है।मुरैना में तो दलित दूल्हे को घोड़ी पर भी नहीं बैठने दिया जाता है,जिसको लकर 2 मई को विशाल आंदोलन व रैली का आयोजन किया जा रहा है।