रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में सीओ रणधीर मिश्रा ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक की
सोनभद्र में व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सोमवार दोपहर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई बैठक में सर्राफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों,समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।