Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सिधौली थाना परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का हुआ शुभारंभ सीतापुर: दिनांक 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना सिधौली परिसर में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि यह नया कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इसका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम करना और पुलिस कार्रवाई को और अधिक त्वरित व प्रभावी बनाना है। इस कंट्रोल रूम के जरिए थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर 24×7 हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों के माध्यम से पैनी नज़र रखी जाएगी। इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी सिधौली श्री विशाल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक बिसवां, व्यापार संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। #SitapurPolice #CCTVControlRoom #Sidhauli #AnkurAggarwal #CrimePrevention

Sitapur, Sitapur | Aug 13, 2026