कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने बलुवन सागर बाजार के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलुवन सागर बाजार के समिति से एक मोटरसाइकिल सवार अभिषेक तिवारी को 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन के द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे दी गई। बताया गया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।