कुंडहित: रात होते ही हिंगला नदी में ट्रैक्टरों की गर्जना, अवैध बालू उठाव की शिकायतें तेज़
जामताड़ा के बागडेहरी थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में हिंगला नदी से 50-60 ट्रैक्टर रोजाना बालू उठाकर पश्चिम बंगाल भेजे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। थाना प्रभारी ने अवैध कारोबार से इनकार किया है, लेकिन स्थानीय लोग प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं।