शेरघाटी: रामनवमी पर्व को लेकर शेरघाटी प्रखंड कार्यालय में जिला प्रशासन की बैठक हुई
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए गया जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा को लेकर शेरघाटी प्रखंड के सभागार कक्ष में बुधवार को शाम 4 बजे बैठक की गई। इसी क्रम में गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और एसएसपी आनंद कुमार ने शेरघाटी अनुमंडल के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।