सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या छात्रावास में करियर काउंसिलिंग आयोजित
________________
विशेषज्ञों ने बैंकिंग, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
________________
छात्राओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से करियर निर्माण के बताए विकल्प
________________
खरगोन 04 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ कार्यक्रम के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती जिला संयुक्त कन्या छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार, स्वरोजगार एवं करियर निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में श्री रजत अग्रवाल, निदेशक, आरसेटी खरगोन ने बैंकिंग सेक्टर, स्वरोजगार के अवसर एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति एवं उपयोगी सुझाव साझा किए।
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता श्री रूपेश अखेपुरिया ने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया। आईटीआई के टीपीओ श्री अजय मुजाल्दे ने कौशल शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। श्री आनंद टेकाडे ने डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के बारे में बताया, जबकि जिला रोजगार कार्यालय के श्री राजपाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने करियर एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अंत में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मनोरमा सोनी ने सभी अतिथियों एवं मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान