रामपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ली समीक्षा बैठक
Rampur, Rampur | Jul 14, 2026 आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को दोपहर तीन बजे पुलिस अधीक्षक द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) प्रभारी ने भाग लिया।