जबलपुर: थाने से चंद कदमो की दूरी पर घंटाघर मे 16 वर्षीय किशोरी की चाकू मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 16 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त के साथ कार में घूमकर घर जा रही थी।घंटाघर कार को रोककर कपड़े की दुकान में काम करने वाले युवक ने नाबालिग के ऊपर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है की युवक किशोरी से प्यार करता था।नबालिग की दोस्ती अन्य युवक से हुई इसलिए वह गुस्से में था।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।