नवाबगंज: राजकीय जिला पुस्तकालय में बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क का शुभारंभ, दी गई महत्वपूर्ण सलाह
बाराबंकी में राजकीय जिला पुस्तकालय में जनपद स्तरीय बोर्ड परीक्षा हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया। यह पहल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि हेल्प डेस्क विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी जिज्ञासा, तनाव और भय को कम करने में सहायक होगी।