कैराना: कांधला के खंद्रावली गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का पैर आग में जलाया, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Kairana, Shamli | Aug 14, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में कोमल नामक विवाहिता का दहेज को लेकर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंची। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई और चूल्हे में पैर जला दिया गया।