ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी दुकानदार ने 1 साल के बच्चे का किया अपहरण, सीसीटीवी में दिखा बदमाश, पुलिस ने 2 घंटे बाद बच्चे को बरामद किया
ग्वालियर व्यापार मेला में सोमवार की शाम उससमय भारी सनसनी फैल गई जब खिलौने बेचने आई महिला का 1 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया, हाथ ठेला लगाने वाला युवक पूरन बाथम इस बच्चे को काफी देर से खिला रहा था अचानक वह बच्चे सहित गायब हो गया पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने सीसीटीवीफुटेज के आधार पर बच्चे को पूरन के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर से बरामद कर लिया आरोपी से पूछताछजारीहै