चूरू: सहनाली छोटी में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर
Churu, Churu | Feb 9, 2026 चूरू के गांव सहनाली छोटी में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर एक युवक पर लोहे की कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।