चूरू: PWD ऑफिस की चल सम्पत्ति कुर्की के आदेश के बाद वसूली के लिए पहुंची टीम, सड़क निर्माण का ₹46.89 लाख का नहीं हुआ भुगतान
Churu, Churu | Feb 9, 2026 चूरू के मैसर्स लक्ष्मीनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बकाया भुगतान को लेकर बीकानेर की वाणिज्यिक कोर्ट के आदेश पर सोमवार को कुर्की और वसूली वारंट के साथ कोर्ट की टीम पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंची। टीम में न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जो पीडब्ल्यूडी दफ्तर की चल संपत्ति कुर्क करने पहुंचे।