कटंगी: कोडमी जांच नाका के पास पुलिस ने गोवंश की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो पिकअप वाहन जब्त
कटंगी पुलिस ने कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर कोड़मी जांच नाका के पास गोवंश की तस्करी करते हुए दो पिकअप वाहनों को जप्त किया है। पुलिस ने गोवंश की तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को उप जेल वारासिवनी भिजवा दिया है।