कटंगी: थाईलैंड से आई बुद्ध प्रतिमा का कटंगी में हुआ अनावरण,133 वीं अम्बेडकर जयंती पर प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार का हुआ लोकार्पण
भारत रत्न संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहब अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती पर कटंगी के प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार में थाईलैंड देश से प्राप्त बुद्ध प्रतिमा का अनावरण और विहार का लोकार्पण किया गया। अंबेडकर जयंती के मौके पर सुबह 11 बजे सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष भिक्खु संघ, अंबेडकर और बौद्ध उपासक-उपासिकाओं ने माल्यार्पण कर बुद्ध-धम्म वंदना की।