कटंगी: कांग्रेस की जनपद पंचायत कटंगी की अध्यक्ष भाजपा में होंगी शामिल, पति ने भी ली भाजपा की सदस्यता
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष कविता देशमुख के पति अरविंद देशमुख ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। विधायक गौरव सिंह पारधी ने अरविंद देशमुख को भाजपा का टुप्पटा पहनाया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई है। अब अरविंद देशमुख ने दावा किया है कि उनकी धर्मपत्नी 14 अप्रैल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।