कटंगी: श्रीराम सेना 16 अप्रैल को कटंगी में निकालेगी भगवा रैली, बैठकों का अंतिम दौर जारी
रावण को हराने व दुनिया में धर्म को बहाल करने के लिए धरती पर अवतरित हुए भगवान प्रभु श्रीराम की जयंती इस साल 17 अप्रैल को कटंगी में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के चलते इस वर्ष रामनवमी पर किसी भी प्रकार का जुलूस व चल समारोह को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही है। दरअसल, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है।